{"_id":"57605de34f1c1bb00911b625","slug":"ganga-dashhra-ullas-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा: तट पर आस्था का उल्लास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा: तट पर आस्था का उल्लास
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा दशहरा पर पुण्य सलिला में स्नान करने के लिए अमरोहा और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं ने तट का रुख कर लिया। कोई ट्रैक्टर-ट्राली से तो कोई किसी अन्य वाहन से तट की ओर खिंचा चला आ रहा था। हाईवे पर वाहनों का तांता लगा हुआ था और तट पर भीड़ की स्थिति यह थी कि, मानो गंगा की रेती पर पूरा शहर ही उमड़ पड़ा हो।
यहां मंगलवार भोर में तिलभर जगह नहीं थी। अनुमान है कि तकरीबन पांच लाख से अधिक लोगों ने ब्रजघाट गंगा पीठ और तिगरी गंगा धाम में स्नान कर पूजा-पाठ, दान किया। इस दौरान गंगा तट मां गंगा के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं, गंगा तट पर लगे मेले का लुत्फ उठाया। युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साहित नजर आए।