फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga dashara

गंगा दशहरा: रोक के बावजूद ब्रजघाट और तिगरी में गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस ने लौटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
ganga dashara
गजरौला(अमरोहा)। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने इस बार ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं के गंगा में स्नान करने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी बहुत से श्रद्धालु अपने वाहनों और पैदल ब्रजघाट और तिगरी जा पहुंचे। दोनों ही स्थानों पर घाट पर आए श्रद्धालुओं को पुलिस एवं पीएसी ने लाठी फटकार कर वापस लौटा दिया। पुलिस की सख्ती की वजह से दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर गंगा में स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। ब्रजघाट एवं तिगरी में तड़के से ही पुलिस एवं पीएसी मुस्तैद कर दी गई थी। गजरौला में कुमराला पुलिस चौकी के पास तिराहे पर अवरोधक लगाकर तिगरी की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया। वहीं तिगरी में शिवमूर्ति तिराहे पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। इसके अलावा गंगा घाट पर भी फोर्स तैनात रही। हालांकि वहां आए कुछ परिवारों को गंगा में अस्थियां विसर्जन करने दिया गया लेकिन वहां स्नान को आए लोगों को पुलिस ने लाठी फटकार कर लौटा दिया। यही स्थिति ब्रजघाट में भी रही। वहां हापुड़ पुलिस और पीएसी के जवानों ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोक दिया और उन्हें लौटा दिया। इस दौरान उनकी कई श्रद्धालुओं से नोकझोंक भी हुई। बीच-बीच में गंगा आरती मंदिर से कई बार एनाउंसमेंट भी कराया गया कि कोई भी श्रद्धालु गंगा में स्नान न करें। पकड़े जाने पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन करा दिया जाएगा। ब्रजघाट में केवल अंत्येष्टि में शामिल होने आए लोग ही स्नान कर सके।
विज्ञापन

बता दें कि हर बार गंगा दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरी में दो लाख से भी अधिक श्रद्धालु गंगा में स्नान करने को आते हैं लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन-प्रशासन ने यहां कई दिन पूर्व ही स्नान को प्रतिबंधित करने का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो 01 जीजेएलपी 05 ,08 एवं 09)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed