{"_id":"5ed407fb8ebc3e902b0f8240","slug":"ganga-dashara-gajraula-news-mbd3509972171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा आज, गंगा घाट पर रहेगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा आज, गंगा घाट पर रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। कोरोना महामारी से बचने के लिए इस बार श्रद्धालु गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान नहीं कर सकेंगे। इसके लिए तीर्थनगरी ब्रजघाट और तिगरी में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। ब्रजघाट में तो हाईवे से घाट की ओर जाने वाले सभी मार्ग सील कर वहां बैरिकेडिंग की गई है। गंगा में स्नान तो दूर अस्थियों का विसर्जन भी नहीं हो सकेगा। केवल अंतिम संस्कार को आने वाले चुनिंदा लोग ही शव के साथ गंगा तट की ओर जा सकेंगे।
रविवार को ब्रजघाट में हापुड़ पुलिस गढ़ पालिका परिषद के कर्मियों के सहयोग से हाईवे से घाट की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग करती नजर आई। इसके अलावा ब्रजघाट में स्थानीय गलियों को भी बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। ताकि बाहर से आने वाला कोई भी शख्स गंगा की ओर न जा सके। केवल अंत्येष्टि स्थल पर ही वाहनों को जाने की छूट दी गई है। ब्रजघाट में गंगा आरती मंदिर के पुजारी मनोज तिवारी ने बताया कि सोमवार को गंगा दशहरा का पर्व है। हिंदू धर्म में इस स्नान पर्व की विशेष मान्यता है। लेकिन, इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए ब्रजघाट में गंगा स्नान नहीं किया जा सकेगा। घाट पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसका खाका तैयार हो चुका है। सोमवार को ब्रजघाट में अस्थियां विसर्जित भी नहीं की जा सकेंगी। केवल अंतिम संस्कार को आने वाले ही गंगा में स्नान कर सकेंगे। रविवार की 12 बजे से धर्मशालाएं भी बंद कर दी गई हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को ठहराया नहीं जाएगा। उधर, गंगाधाम तिगरी में भी श्रद्धालुओं को स्नान करने जाने से रोका जाएगा। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि इंदिरा चौक, कुमराला पुलिस चौकी के साथ ही तिगरी में शिवमूर्ति तिराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा तिगरी में घाट पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कोई भी व्यक्ति गंगा में स्नान न कर सके। वहीं थाना क्षेत्र की हाईवे पर स्थित ब्रजघाट चौकी को भी निर्देशित किया गया है कि पुल के नीचे गजरौला की साइड में कोई गंगा के तट पर नजर नहीं आए।