फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga changes her root

गंगा की धार ने बदल दिया तिगरी मेले का नक्शा

Mon, 24 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ganga changes her root
गजरौला के तिगरी में गंगा तट पर कटान कर रही गंगा। - फोटो : amar ujala
 इस बार गंगा की धार तिरछी हो गई है। इसलिए तिगरी धाम पर गंगा मेला चौड़ाई में नहीं लगेगा। तंबुओं का शहर जहां लंबाई में बसेगा, वहीं मेला भी उसी ढंग से सजाया जाएगा। जिला पंचायत व प्रशासन ने तेजी के साथ तिगरी मेला की तैयारियां चालू कर दी हैं। रास्तों को बनाने के साथ ही अन्य जगहों को समतल कराने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। इधर प्रशासन ने किसानों को सचेत कर दिया है कि वह अपनी फसल काटकर जमीन को खाली कर दें। 
विज्ञापन


वेस्ट यूपी का सबसे बड़ा तिगरी मेला नवंबर माह में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों का सिलसिला जिला पंचायत व प्रशासन ने प्रारंभ कर दिया है। मेले को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पतित पावनी गंगा की धार ने अबकी बार प्रशासन को जरूर थोड़ा परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की बात पर यकीन करें तो गंगा की धार थोड़ी तिरछी हो गई है। इसलिए मेले की चौड़ाई का क्षेत्रफल भी सिकुड़ रहा है। चौड़ाई की बजाय मेला लंबाई में अधिक लगेगा। रेती पर तंबुओं का शहर भी लंबाई में ज्यादा रहेगा। रेती में जहां तहां हुए गड्ढों पाटने व उसको समतलीकरण करने की कार्रवाई अधिकारियों ने शीघ्र आरंभ करने की बात कही है। जिला पंचायत प्रशासन ने पूरे गंगा तट का अवलोकन कर लिया है। साथ ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed