{"_id":"6a08d4665a7a2d263b0a585f","slug":"gang-involved-in-sex-determination-of-foetuses-for-rs-22000-busted-in-dhanaura-haryana-team-raids-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-163787-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा में 22000 में भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा में 22000 में भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हरियाणा की टीम ने मारा छापा
Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को स्थानीय टीम की मदद से मंडी धनौरा में हैबतपुर रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह पर्दाफाश किया है। छापे के दौरान गिरोह का सरगना टीम को चकमा देकर लिंग परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली मशीन लेकर भाग गया। टीम ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह एजेंट के रूप में काम करती थीं। यहां 22000 रुपये लेकर भ्रूण के लिंग की जांच की जाती थी।
शनिवार की दोपहर को हरियाणा के सोनीपत जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हैबतपुर रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। बताया गया कि टीम ने कार्रवाई से पहले एक महिला को ग्राहक बनाकर भेजा था, जिसने भ्रूण की लिंग जांच कराई। परीक्षण पूरा होते ही टीम ने दबिश दे दी। छापे के दौरान आरोपी झोलाछाप छत के रास्ते मशीन लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की मदद से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी भी की गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। बाद में टीम ने परिसर में खड़ीं दो लग्जरी कारों की भी जांच की लेकिन मशीन बरामद नहीं हो सकी। मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। टीम को कुछ अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सुराग मिले हैं। हरियाणा टीम के अधिकारी डॉ. दीपक कौशिक ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
बधाई हो... आपके घर बेटा होगा
हरियाणा की जिस महिला का भ्रूण लिंग परीक्षण किया गया था। उसने बताया कि परीक्षण करने वाले गौरव नाम के शख्स ने उसे बधाई देते हुए कहा था कि आपके गर्भ में मेल चाइल्ड है। महिला ने बताया कि उससे परीक्षण के लिए 22 हजार रुपये लिए गए थे। उस महिला ने बताया कि उसने एक दलाल के माध्यम से भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए संपर्क किया था। मुख्य मार्ग पर एक युवक एक महिला को साथ लेकर बाइक से आया और उसे बाइक पर बिठाकर मकान पर लाया। इस महिला को सोनीपत के स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ लेकर आई थी। जांच के लिए रुपये भी टीम ने ही महिला को दिए थे। इनमें से 18 हजार रुपये मौके पर पकड़ी गई महिला से बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
दो साल पहले भी हरियाणा की टीम ने की थी कार्रवाई
दो साल पहले भी हरियाणा के रोहतक जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में गणेश आश्रम के सामने एक गली में स्थित एक मकान में छापा मारा था। उस समय भी आरोपी टीम को देखते ही छत के जरिए पोर्टेबल मशीन लेकर भाग गया था। बताया जाता है कि भ्रूण लिंग परीक्षण करने का पूरा रैकेट काम कर रहा है। इनके दलाल ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी गर्भवती महिलाओं की तलाश करते हैं। जिनके पुत्र नहीं हैं। हरियाणा में लिंगानुपात में आई कमी की वजह से स्वास्थ्य विभाग लिंग परीक्षण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है।
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. दीपक कौशिक ने बताया कि विभाग को काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सोनीपत की एक गर्भवती महिला को लिंग परीक्षण के लिए तैयार किया और अपने साथ लेकर आई। परीक्षण के बाद टीम आरोपी को शक हुआ और वह भागने में कामयाब हो गया।
आधा घंटे तक हरियाणा की टीम मकान के बाहर खड़ी रही
भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले को पकड़ने आई टीम के लोग आधा घंटे तक मकान के बाहर ही खड़े रहे। हरियाणा के एक डॉक्टर ने बताया कि अमरोहा टीम के देरी से आने की वजह से उनको भीतर जाने में समय लग गया। इसका फायदा आरोपी ने उठाया। यदि समय रहते अमरोहा की टीम पहुंच जाती तो आरोपी पकड़ में आ जाता। हरियाणा की टीम के सदस्य आरोपी के भागने में कामयाब होने पर निराश नजर आए।
आखिर स्थानीय अफसरों को क्यों नहीं चलता पता
मंडी धनौरा। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण का धंधा होता रहा और उनको इसकी जानकारी नहीं हुई। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 किलोमीटर से यहां आकर छापा मारा। चाहे भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला हो या अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों का। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई पर मजबूर होना पड़ा था।