फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gajrolla cyling land issue

लेखपाल सस्पेंड के बाद तहसीलदार से रिकार्ड तलब, कई चेहरे होंगे बेनकाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
gajrolla cyling land issue
अमरोहा। गजरौला के सीलिंग प्रकरण में नगर पालिका और तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा है। लेखपाल सस्पेंड के बाद तहसीलदार जांच के घेरे में हैं। उन्हें रिकार्ड के साथ मुख्यालय पर तलब किया गया है। हालांकि अफसर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। अधिकारी किसानों के आंदोलन में उलझे रहे। जिसके चलते शुक्रवार को मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं कर सके हैं। स्पष्ट है कि निस्पक्ष जांच हुई तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। इसमें सत्ताधारी दल के नेताओं के बीच शह मात का खेल चल रहा है। प्रशासन भी फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है। अब तक लेखपाल और दो नगर पालिका सहित तीन को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गजरौला में सीलिंग की भूमि में बंदरबांट का मामला सामने आया है। डीएम उमेश मिश्र ने मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह को नामित किया है। उनसे मामले की रिपोर्ट तलब किया है। हालांकि किसानों के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को जांच प्रक्रिया शुरु नही हो सकी। फिलहाल लेखपाल निलंबित कर दिया गया है। वहीं नगर पालिका ने भी दो कर्मचरियों को सस्पेंड किए गए हैं। इस बीच एसडीएम विवेक यादव का स्थानांतरण हो गया है। इस पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल उन्होंने प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा कसा था। इससे सत्ताधारी दल के कुछ नेता भी जद में आने लगे। हालांकि सब कुछ जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। प्लाटिंग करने वालों के ताल्लुकात सत्ताधारी दल के नेताओं से गहरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed