फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gajraula top

सिटीजन फीडबैक में गजरौला अव्वल, अमरोहा 36 पायदान पर, 14 रैंक की छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
gajraula top
दिल्ली में आयोजित ऑनलाइन समारोह में गजरौला नगर पालिका के तीसरे स्थान पर आने की घोषणा होने के बाद ? - फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम का गुरुवार को एलान किया गया। गजरौला को सिटीजन फीडबैक नार्थ जोन में अव्वल और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसिस में नार्थ जोन में तीसरा रैंक मिला है। जिले के नगरीय निकायों की रैंकिंग में सुुधार आया है। अमरोहा नगर पालिका ने आल इंडिया रैंकिंग में 138 रैंक की छलांग लगाई है, जबकि स्टेट की रैंकिंग में 14 रैंक आगे बढ़ा है। इस बार अमरोहा की ऑल इंडिया रैंक 227 और राज्य स्तर की रैंकिंग 36 है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे का ऑनलाइन घोषणा की गई। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नगरीय निकायों को पुरस्कृत करने के लिए ऑनलाइन पुरस्कार दिया गया। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गजरौला को नार्थ जोन में सिटीजन फीडबैक में प्रथम स्थान का पुरस्कार दिया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में डीएम उमेश मिश्र ने धन्यवाद दिया। केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि यह नागरिकों की मेहनत का नतीजा है। जरूरत है और आगे मेहनत करने की। इसके अलावा इनोवेशन एण्ड बेस्ट प्रैक्टिसिस में नार्थ जोन मेें तीसरा स्थान आने पर बधाई दी। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गजरौला अंशु नागपाल, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी, डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन नदीम अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन

इसके चलते रैंकिंग में सुधार
अमरोहा। शहर में सुबह-शाम में सफाई, इसके अलावा कूड़े का उठान, 100 प्रतिशत कूड़े का शहर से बाहर ट्रांसपोर्टेशन, डोर टूू डोर कूड़ा कलेक्शन, घरों में शौचालय की उपलब्धता प्रमुख वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निकायों को 55 बिंदुओं की कसौटी पर परखा
अमरोहा। स्वच्छ भारत मिशन के 52 से 55 बिंदुओं पर नगरीय निकायों को कसौटी पर परखा गया है। इसमें आवासीय, कॉमर्शियल, सब्जी मंडी, बाजार, सरकारी कार्यालय के आस पास सफाई का इंतजाम कैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed