{"_id":"638fa2c7cfc41e20772ad006","slug":"gajraula-s-first-nagar-panchayat-president-s-chair-was-lost-due-to-no-confidence-motion-gajraula-news-mbd449618026","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अविश्वास मत प्रस्ताव से चली गई थी गजरौला के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अविश्वास मत प्रस्ताव से चली गई थी गजरौला के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी
विज्ञापन
अविश्वास मत प्रस्ताव से चली गई थी गजरौला के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी
गजरौला। ग्रामपंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिलने के दो वर्ष बाद हुए प्रथम चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे अनिल कुमार गर्ग सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। उन्होंने सपा समर्थक जसराम सिंह को करीब 350 वोट से पराजित किया था। हालांकि वह पूरे पांच साल तक अध्यक्ष नहीं रहे थे। 1990 में अविश्वास मत प्रस्ताव के जरिए उनकी कुर्सी चली गई। इस दौरान सिराज अहमद नगर पंचायत के अध्यक्ष बने। उनके खिलाफ राजकुमार अग्रवाल अविश्वास मत प्रस्ताव लाकर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए। सपा की सरकार जाने के बाद कल्याण सिंह की सरकार आ जाने पर 1993 में अनिल कुमार गर्ग दोबारा अध्यक्ष बने थे।
1986 मेंगजरौला को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। मगर पहले चुनाव दो वर्ष बाद 1988 में हुए। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गर्ग और मुलायम सिंह यादव की सरकार में नगर विकास मंत्री नेता रमाशंकर कौशिक के करीबी जसराम सिंह के बीच मुकाबला हुआ। निर्दलीय लड़े अनिल कुमार गर्ग ने 2300 मत प्राप्त कर करीब 350 वोटों से जसराम सिंह को पराजित किया। वह पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। मगर सत्तारूढ़ दल की सरकार होने के कारण 1990 में उनके खिलाफ अविश्वास मत प्रस्ताव लाया गया। इतना ही नहीं उनके वित्तीय अधिकार भी सीज करा दिए गए। अनिल कुमार गर्ग की कुर्सी चली जाने पर सिराज अहमद नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए। वह जुलाई-90 से मार्च 92 तक नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे। मगर वह भी लंबे समय तक नहीं रह पाए। राजकुमार अग्रवाल सभासदों को अपने पक्ष में कर सिराज अहमद के खिलाफ अविश्वास मत प्रस्ताव लाए। इस तरह सिराज अहमद को हटाकर राजकुमार अग्रवाल नगर पंचायत के अध्यक्ष बने वह करीब चार महीने पंचायत के अध्यक्ष रहे। मगर 1993 में सपा की सरकारजाने के बाद और कल्याण सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बननेपर अनिल कुमार गर्ग ने फिर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली। वह1994 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहे थे। 1995 में जसराम सिंह नगर पंचायत अध्यक्षबने।
1988 अनिल कुमार गर्ग- नगर पंचायत अध्यक्ष सामान्य
1995 जसराम सिंह- नगरपंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति
2001 महेंद्र सिंह- नगर पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति
2006 रोहताश शर्मा- नगरपंचायत अध्यक्ष सामान्य जाति
2012 हरपाल सिंह- नगर पंचायत/ पालिकाध्यक्ष अनुसूचितजाति
2017 अंशु नागपाल- नगर पालिकाध्यक्ष सामान्यजाति