{"_id":"68d25b809e3ee3a5b3014e8e","slug":"gajraula-news-residents-take-to-the-streets-in-protest-against-fog-and-toxic-fumes-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gajraula news: धुंध और जहरीली गैस से बेचैन हुए लोग सड़कों पर आए, अल्लीपुर भूड़ और मछली मंडी मोहल्ले में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gajraula news: धुंध और जहरीली गैस से बेचैन हुए लोग सड़कों पर आए, अल्लीपुर भूड़ और मछली मंडी मोहल्ले में परेशानी
Tue, 23 Sep 2025 02:04 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:04 PM IST
विज्ञापन
गजराैला में छाई धुंध
- फोटो : संवाद
वातावरण में छाई धुंध और जहरीली गैस से बेचैन हुए लोग घरों से बाहर आ गए। कोहरे जैसी धुंध आसमान में काफी ऊंचाई तक होने के कारण कुछ दूर तक दिखाई देना बंद हो गया। सोमवार रात करीब 8.45 बजे से अल्लीपुर भूड़ और मछली मंडी, नाईपुरा आदि मोहल्ले के लोगों ने घुटन महसूस की।
विज्ञापन
आंखों में जलन होने पर घरों से बाहर निकल आए। देखा आसमान में कोहरे जैसी धुंध छा रही है। जिसमें कुछ दूर तक का दिखाई नहीं दे रहा। हसनपुर मार्ग पर अल्लीपुर भूड़ के सामने हालत सबसे अधिक खराब थी। यहां निवासी तेजवीर सैनी, अजब सिंह, विकास गुर्जर, विनोद गुर्जर, सुमित नागर गजेंद्र राजपूत, कपिल नागर, अमित सैनी, अमन सैनी, होशियार सैनी, सोनू रावत आदि लोग सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक औद्योगिक इकाई से छोड़ी जहरीली गैस के कारण यह धुंध छाई हुई है। जिससे आंखों में जलन हो रही है। सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों ने पालिका को फोन किया। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि जानकारी मिली है। टीम भेज रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को बुलाएंगे।
विज्ञापन