फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula News: Bull attacked a farmer... he died during treatment, there was chaos among the family members

Gajraula News: सांड़ ने किसान को पटका... उपचार के दाैरान तोड़ दिया दम, परिजनों में मचा गया कोहराम

Fri, 28 Feb 2025 08:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 08:05 PM IST
सार

संभल के ख्यालीपुर गांव में सांड़ के हमले से किसान गंगाराम की मौत हो गई। भगाने के दाैरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। परिजन इलाज के लिए गंगाराम को  अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Gajraula News: Bull attacked a farmer... he died during treatment, there was chaos among the family members
सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले गंगाराम - फोटो : संवाद

विस्तार

सांड़ ने हमला कर ख्यालीपुर निवासी किसान गंगाराम (55) को मार डाला। सांड़ उनके घेर में घुसकर पशुओं को परेशान कर रहा था। किसान ने सांड़ को भगाने की कोशिश तो उसने हमला कर दिया। घायल किसान को परिजन हसनपुर निजी अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन


सुबह पांच बजे किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर निवासी महिपाल ने बताया कि उनके पिता गंगाराम बृहस्पतिवार की रात नाै बजे घेर में सो रहे थे। अचानक एक सांड़ घेर में घुस आया और पशुओं को परेशान करने लगा।
विज्ञापन


किसान ने चारपाई से उठकर सांड़ को भगाने की कोशिश की। जिस पर हमलावर हुए सांड़ ने उन पर सींगों से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सांड़ को लाठी डंडे से दौड़ाकर किसान को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तुरंत उनको उपचार के लिए ले गए। हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां पर शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस गांव में गई। घटना की जानकारी ली।

मृतक के बेटे महिपाल की तहरीर पर इत्तिफाकिया दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed