{"_id":"67c1c73a4ca810f60a0f922e","slug":"gajraula-hindu-organization-took-cousin-sisters-from-alwar-off-the-bus-they-were-going-to-moradabad-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजराैला: अलवर की चचेरी-तहेरी बहनों को हिंदू संगठन ने बस से उतारा, जा रही थी मुरादाबाद.. किससे मिलने पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराैला: अलवर की चचेरी-तहेरी बहनों को हिंदू संगठन ने बस से उतारा, जा रही थी मुरादाबाद.. किससे मिलने पता नहीं
Fri, 28 Feb 2025 07:55 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:55 PM IST
सार
राजस्थान की दो नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनों को मुरादाबाद जाते समय हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बस से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थीं। पुलिस ने रात में ही परिजनों को बुलाकर दोनों बहनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
गजराैला पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस से मुरादाबाद जा रहीं राजस्थान की चचेरी-तहेरी नाबालिग बहनों को हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने चौपला पर उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बहनों को लव जिहाद में फंसाकर ले जाने की चर्चा रही। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दोनों बहनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। मामला बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे का है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि राजस्थान के अलवर की दो चचेरी-तहेरी बहनों को मुरादाबाद ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी मिलते ही उन्होंने चौपला पर बस को रोककर उसमें सवार दोनों नाबालिग बहनों को उतार कर थाने ले गए। यहां पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। दोनों बहनों से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान सामने आया कि दोनों बहनों को उनके परिजनों ने डांट दिया था, जिससे नाराज होकर घर से निकल गईं। अलवर से दिल्ली तक आईं। इसके बाद दिल्ली से मुरादाबाद जाने के लिए बस में सवार हो गईं। मुरादाबाद में कहां और किससे मिलना था यह नहीं बता सकीं।
पुलिस से जानकारी मिलने के बाद रात में ही परिजन गजरौला थाने पहुंच गए और दोनों बहनों को अपने साथ ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि नाबालिग बहनों ने परिजनों की डांट फटकार से रूठकर घर से निकलने की बात बताई थी।
रात में ही परिजनों को बुलाकर दोनों बहनों को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।