फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula and Ujhari body area will be developed with six crores

Amroha News: गजरौला व उझारी निकाय क्षेत्र का छह करोड़ से होगा विकास

Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gajraula and Ujhari body area will be developed with six crores
अमरोहा। जनपद की गजरौला नगर पालिका और उझारी नगर पंचायत को शासन ने 15वें वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड ग्रांट के तहत रुकी हुई किस्त जारी की है। इसके तहत दोनों निकाय को करीब छह करोड़ रुपये मिले हैं। इससे पहले मार्च 2024 में सात नगर निकायों को 18.60 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन

छह करोड़ की राशि से गजरौला व उझारी निकाय में कार्य कराए जाएंगे। दोनों निकायों को टाइड और अनटाइड ग्रांट के तहत छह करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। टाइड ग्रांट से पेयजल व तालाबों का सौंदर्यीकरण, पाइपलाइन बिछाने, वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और नाला निर्माण होगा। जबकि, अनटाइड ग्रांट के तहत सड़क, नाली निर्माण, पथ प्रकाश व स्कूलों का कायाकल्प जैसे कार्य हो सकेंगे। दोनों निकायों के यह राशि मार्च 2024 में मिलनी थी। लेकिन, जिम्मेदारों की हीलाहवाली के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

जबकि, बछरायूं, धनौरा, हसनपुर, अमरोहा, जोया, नौगांवा सादत व सैदनगली नगर निकायों को 15वें वित्त आयोग से टाइड और अनटाइड के तहत पहली किस्त के रूप में 18.60 करोड़ रुपये मार्च 2024 मिल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उझारी नगर पंचायत व गजरौला नगर पालिका इस धनराशि को लेने में चूक गई थी। बता दें कि, नगर निकायों को हर साल कर वसूली का लक्ष्य मिलता है। शासन के निर्देश पर पिछले साल के मुकाबले इस साल 10 प्रतिशत अधिक कर की वसूली किया जाना अनिवार्य होता है। इसके बाद यह डाटा सिटी फाइनेंस पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है। लेकिन, उझारी नगर पंचायत और गजरौला नगर पालिका का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका था। इसीलिए शासन ने दोनों नगर निकायों को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली किस्त को रोक लिया था। जिसे 30 मार्च 2025 को जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article