फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajendra became president, Brajkishore became general secretary, Hitesh became treasurer

Amroha News: गजेंद्र अध्यक्ष, ब्रजकिशोर महासचिव, हितेश बने कोषाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gajendra became president, Brajkishore became general secretary, Hitesh became treasurer
हसनपुर तहसील बार चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाते विजेता पदाधिकारी। स्रोत अधिवक्ता
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। गजेंद्र चौधरी अध्यक्ष, ब्रजकिशोर महासचिव और हितेश त्यागी ने कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीता। जीत के बाद विजेताओं का फूल माला डालकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के पदाधिकारी श्योराज सिंह राणा और ऋषिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान हुआ। 171 में से 170 वोट पड़े। इसके तुरंत बाद मतगणना हुई। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर गजेंद्र चौधरी को 86, मुजाहिद हुसैन को 77 व राजेंद्र सिंह सात वोट मिले। महासचिव पद पर ब्रजकिशोर को 92 और फतेह सिंह को 78 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हितेश त्यागी को 71, नंदराम सागर को 59 व विक्रांत को 40 वोट मिले। चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी पदाधिकारी श्योराज सिंह राणा ने बताया कि इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चरन सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महबूब आलम, उप सचिव प्रशासन पद पर मनोज कुमार सक्सेना, उप सचिव प्रशासन पद पर समरपाल सिंह, उपसचिव पुस्तकालय पद पर ओमपाल कोहली, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों पर दिनेश कुमार प्रजापति और डा.इसरार खां, कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर कमल सिंह, रामेश्वर शरण सिंह और मोहम्मद नौशाद को निर्विरोध चुना गया। समर्थकों ने विजेताओं का फूलमाला डालकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed