{"_id":"5e921ab98ebc3e7738598d7f","slug":"funds-will-come-to-two-lakh-farmers-account-jpnagar-news-mbd3457972160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख किसानों के खाते में जल्द पहुंचे दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख किसानों के खाते में जल्द पहुंचे दो हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लॉकडाउन के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले के 2,04,000 किसानों के खातों में इसी हफ्ते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंचेगी। इन किसानों का आधार और खाता संख्या सत्यापित कर कृषि विभाग ने डाटा शासन को भेज दिया है। जल्द ही इनके खाते में दो-दो हजार रुपये आ जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जिले में 2,35,000 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सम्मान निधि के लिए इन किसानों से आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपये भेजे जाने हैं। अभी तक जिले में किसानों के खातों में पांच किश्तों की रकम आ चुकी है, लेकिन बैंकों के मर्ज होने पर किसानों के खाता नंबर बदल गए थे। वहीं अधिकांश किसानों के आधार कार्ड में कमियां रहीं। अब कृषि विभाग ने इन सभी कमियों को दूर कर लिया है। दो लाख चार हजार किसानों का डाटा भी फीड कर दिया गया। जिसे शासन को भेज दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दो लाख चार हजार किसानों के डाटा सत्यापित कर शासन को भेज दिया गया है। इस हफ्ते इन किसानों के खाते में दो हजार रुपये आ जाएंगे।