{"_id":"6104577d8ebc3e5856459630","slug":"fraud-with-friut-seller-jpnagar-news-mbd397601343","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता से धोखाधड़ी में छह लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल विक्रेता से धोखाधड़ी में छह लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। फल विक्रेता के मोबाइल से निजी जानकारी लेकर शातिरों ने पश्चिम बंगाल के एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए। शक के आधार पर पीड़ित ने आरोपियों से बात की। समझौते के लिए दोनों पक्ष एक क्लीनिक पर बैठे। यहां आरोपियों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित फल विक्रेता ने शिकायत कोतवाली पुलिस से की। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर निवासी मोहम्मद फरीद फल कारोबारी हैं। उनकी फर्म शरीफ फ्रूट कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। फर्म के नाम से ही जोया की एसबीआई शाखा में खाता है। आरोप के मुताबिक 26 जून को उन्हें किसी फल विक्रेता को भुगतान करना था, लेकिन बैंक की छुट्टी होने के कारण उनके पास रुपये की व्यवस्था नहीं हो पाई। लिहाजा फरीद पलौला गांव निवासी अब्दुल मुत्तलिब की एसबीआई सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर पहुंच गए। आरोप है कि अब्दुल मुत्तलिब ने वकील और सतीश सिंह निवासी पलौला के हाथ उसे एक लाख रुपये दिलाए थे, जिसके बाद फरीद ने मुत्तलिब के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे, लेकिन इसी बीच वकील और सतीश ने फरीद का मोबाइल लेकर उसके खाते की डिटेल धोखाधड़ी करके अपने मोबाइल में ले ली, जिसके बाद 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल के एटीएम से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। शक होने पर फरीद ने अब्दुल मुत्तलिब से जानकारी की। इसके बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए एक क्लीनिक पर बैठे थे। यहां आरोपियों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़ित फल विक्रेता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अब्दुल मुत्तलिब, वकील, सतीश सिंह, आमिर, जावेद और जुनैद के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।