फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fraud report filed against eight for getting fake deed

Amroha News: फर्जी बैनामा कराने में आठ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against eight for getting fake deed
फर्जी अभिलेख तैयार कर विधवा की भूमि का बैनामा कराने में आठ लोग फंस गए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव तिगरी निवासी चंद्रप्रभा पत्नी स्व. ईश्वरचंद त्यागी ने तहसील क्षेत्र के गांव रायवनादल्लीपुर में स्थित अपनी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रप्रभा के पिता राजवल व ताऊ भगवत की कृषि भूमि रायवानादल्लीपुर में स्थित है। चंद्रप्रभा का कहना है कि वह अपने पुत्र आकाश के साथ पैतृक भूमि पर गई तो पता लगा कि मोहर सिंह सैनी ने वह भूमि क्रय कर ली है। इस संबंध में 10 अप्रैल 2022 को तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जानकारी की तो मालूम हुआ कि जनपद मेरठ के किठौर के गांव बागवाला निवासी बिजेंद्र व जगत, किठौर के ही गांव मदल्लीपुर निवासी डिम्पी व बाबू, मकसूद निवासी थाना बहादुरगढ़, देवेंद्र नागर निवासी डासना व चार अज्ञात लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर उसका बैनामा मोहर सैनी को कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पिता व ताऊ की जाति बैनामे में खड़गवंशी दर्ज कराई गई है जबकि वह त्यागी परिवार से है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बिजेंद्र, जगत, डिम्पी, बाबू, मकसूद, देवेेंद्र नागर, मोहर सिंह सैनी व अमित के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed