फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud in railway service

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी

Tue, 25 Apr 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 25 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
fraud in railway service
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरों ने भाई-बहन से नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। कई महीने तक दोनों से फर्जी तरीके से रेलवे में नौकरी कराई। सैलरी नहीं मिलने पर सच्चाई सामने आई। कमरे में रखकर युवती का शारीरिक शोषण किया। साथ ही अपहरण की कोशिश की। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी के नाम संबोधित शिकायती पत्र में कहा है कि उसका भाई और वह जेएस हिंदू डिग्री कालेज से बीए की पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच भाई की मुलाकात रिजवान व अरविंद नाम के युवकों से हो गई।
विज्ञापन


जान पहचान होने पर दोनों उनके घर आने लगे। दोनों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसकी एवज में पांच-पांच लाख रुपये की डिमांड की। बताया है कि चार लाख रुपये उनको 20 जनवरी 2013 में नगद दे दिए, जिसके बाद अन्य रकम धीरे-धीरे खातों में जमा करते रहे। करीब नौ लाख रुपये दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 1 सितंबर 2013 को उन्होंने फोन कर सूचना दी कि दोनों की नौकरी टीटी के पद पर लगी है। कहा कि 3 सितंबर 2013 गोरखपुर आ जाओ। ज्वाइन करना है। जिस पर दोनों बहन भाई वहां पहुंचे तो बताया कि भाई की ड्यूटी लखनऊ में रहेगी, जबकि उसकी गोरखपुर में।

आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से शातिरों ने दोनों से स्टेशन व ट्रेनों में ड्यूटी कराई। अपने कमरे पर रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। रिजवान, अरविंद निवासी कुशीनगर और खान निवासी बीबीडी कालोनी लखनऊ अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर वहां पहुंचे।


जिनसे उसने भाई के बारे में बातचीत की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 
उसको जबरदस्ती कार में खींचने लगे। अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर धक्का देकर भाग गए। पत्र में मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed