फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.80 लाख हड़पे, बैंक कर्मी पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
fraud
हसनपुर। नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से 2.80 हजार रुपये हड़पे जाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला निवासी विक्रम सिंह का कहना है कि ताहरपुर यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में तैनात रहे कर्मचारी ने दो वर्ष पूर्व रेलवे व वन विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख अस्सी हजार रुपये लिए थे। हवाला दिया था कि यदि नौकरी नहीं लगती तो एक माह बाद रुपये लौटा दिए जाएंगे। कहा कि ना रुपये ही लौटाए और ना नौकरी ही लगी। अब उक्त बैंक कर्मचारी का दूसरी शाखा में ट्रांसफर भी हो चुका है। इससे पहले वह बैंक कर्मचारी से केसीसी समेत कई कार्य करा चुका था। इसलिए उस पर विश्वास हो गया था। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया और अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले मेें पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चंद्रभान निवासी मोहल्ला कुरैशी अमरोहा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed