फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

फेसबुक से दोस्ती कर युवती ने मांगी फैक्टरीकर्मी से फिरौती-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
fraud
गजरौला (अमरोहा)। साइबर क्राइम का एक और मामला सामने आया है। फेसबुक पर युवती ने फैक्ट्ररीकर्मी युवक को बातों के जाल में फंसा लिया और व्हाट्सएप पर वीडियो चैट शुरू कर दी। अब युवक की वीडियो चैट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे फिरौती की मांग की जा रही है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। एसएसआई ने आरोपी को फोन पर ही कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को थाने आए युवक ने एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को बताया कि वह हाईवे किनारे स्थित एक फैक्ट्ररी में काम करता है और मूल रूप से बलिया जनपद का निवासी है। फैक्ट्ररीकर्मी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसकी फेसबुक आईडी पर एक युवती की फ्रैंडरिक्वेस्ट आई। उसने स्वीकार कर ली। इसके बाद मैसेंजर पर बात शुरू हुई और फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल होने लगी। युवक का कहना था कि अब उसे अनजान नंबर से फोन कर फिरौती की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि यदि 41 सौ रुपये नहीं दिए तो युवती के साथ की गई वीडियो कॉल को यूट्यूब पर वायरल कर दिया जाएगा। पीड़ित पुलिस को अपनी व्यथा सुना ही रहा था कि इस बीच आरोपी का फिर से फोन आ गया। एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने उसे कड़ी फटकार भी लगाई और जेल भेजने की चेतावनी दी। बाद में उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। एसएसआई ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। फैक्ट्ररीकर्मी को अमरोहा जाने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed