{"_id":"6051122a8ebc3e5918521cf1","slug":"fraud-caught-nine-lakh-rupees-for-making-deeds-of-agricultural-land-fir-registered-on-four-jpnagar-news-mbd383187552","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की जमीन का बैनामा कराने में धोखाधड़ी नौ लाख रुपये हड़पे, चार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की जमीन का बैनामा कराने में धोखाधड़ी नौ लाख रुपये हड़पे, चार पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

-दिखाई जमीन कोई और बैनामा करा दिया दूसरे की जमीन का, वह भी निकली मात्र दो बीघा
- नौगांवा सादात थानाक्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। चार लोगों ने मिलकर किसान को खेती की पांच बीघा जमीन दिखाकर झांसे में ले लिया और उससे नौ लाख रुपये हड़प लिये। बाद में दूसरी जमीन का बैनामा करा दिया। मौके पर जमीन दो बीघा निकली, वह भी किसी और की। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत पुलिस से की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव नौगांवा तगा निवासी किशनदेई के पति जबरसिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी। जमीन बेचकर मिले रुपयों से खेती की जमीन खरीदना चाहते थे। इसी बीच तीन लोगों ने खेती की पांच बीघा जमीन जब्बारपुर गांव में दिखाई थी। पीड़ित दंपति को वह जमीन पसंद आ गई। जमीन का सौदा नौ लाख रुपये में तय हुआ था। 25 जनवरी को तीनों ने एक अन्य चौथे व्यक्ति के साथ मिलकर जमीन का बैनामा करा दिया था। लिहाजा दंपति ने नौ लाख रुपये नगद और कुछ उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि आरोपियों ने जिस जमीन का बैनामा कराया है, वह मौके पर नहीं है। वह दूसरी जमीन है और कुल दो बीघा है। धोखाधड़ी की कहानी सुनकर दंपति के होश उड़ गए। पीड़ित दंपति ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगे।
पीड़ित दंपति ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर धोखाधड़ी करके दूसरी जमीन दिखाने और पांच बीघा जमीन के पैसे लेकर दो बीघा जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रामपाल निवासी नौगांवा तगा, सतपाल निवासी सिरसा जट, कैलाश निवासी जब्बारपुर और शकील निवासी मोहल्ला बुधबाजार के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।