{"_id":"66217fd9e1ba1c7af70c6366","slug":"fraud-case-against-the-manager-of-farmer-agriculture-scheme-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-117301-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान एग्रीकल्चर इम्लीमेंट के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान एग्रीकल्चर इम्लीमेंट के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
अमरोहा। खोई हुई चेक बुक के चेक को भरकर बैंक से कैश करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने किसान एग्रीकल्चर इम्लीमेंट के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के आरोई गांव में विनोद कुमार का परिवार रहता है। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। आरोप है कि 31 जनवरी 2024 की सुबह करीब 10 बजे आरोई गांव के पास उनकी चेक बुक गिर गई थी। जिसमें दो चेक हस्ताक्षर वाले थे। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तस्करा डाल लिया था। इसके अगले दिन किसान एग्रीकल्चर इम्लीमेंट के प्रबंधक सुरजीत सिंह ने चेक में धनराशि भरकर बैंक में लगाए थे। एक सूचना पर विनोद कुमार बैंक पहुंच गए। विनोद का आरोप है यह चेक वही थे जो गिर गए थे। एग्रीकल्चर इम्लीमेंट के प्रबंधक सुरजीत सिंह ने चेक का दुरुपयोग करते हुए कूटरचित तरीके से भरकर बैंक में जमा किए और अब झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इस मामलों में अमरोहा देहात थाना पुलिस ने सीजीएम तृतीय के आदेश पर सुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
-- -- -