फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four year old girl dies of fever in Hasanpur

Amroha News: हसनपुर में बुखार से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl dies of fever in Hasanpur
हसनपुर। नगर में बुखार से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को आठ दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उसके फेफड़ों में संक्रमण हो गया। मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फेफड़ों में संक्रमण को मौत की वजह बताया है। बुखार से मौत होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद के पीछे गली निवासी नफीश चौधरी की बेटी हुमैरा के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। हुमैरा की चार वर्षीय अरीबा जन्नत अपने नाना के पास रहकर पढ़ रही थी। वह नगर के सुशीला आनंद हाईस्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। बताते हैं 25 अप्रैल को अरीबा जन्नत को पेट में दर्द और बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन मेरठ में ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अरीबा दो भाई बहनों में छोटी थी। उससे बड़ा एक भाई है।
विज्ञापन

उधर, अरीबा के विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर विद्यालय के स्टाफ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी मिलने पर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह टीम के साथ मृतका के घर पहुंचे और जांच पड़ताल की। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। जिसकी वजह से उसकी जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed