{"_id":"632b6376130992503b4c577f","slug":"four-wheelers-will-be-banned-in-tigri-on-pitru-visarjan-amavasya-gajraula-news-mbd441908384","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी में रहेगी चार पहिया वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी में रहेगी चार पहिया वाहनों पर रोक
सार
तिगरी निवासी पंडित गंगा सरन शर्मा के मुताबिक पितृ विसर्जन अमावस्या रविवार की है। सीओ ने बताया कि तिगरी में चेक पोस्ट पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 100 सिपाहियों में 20 महिला सिपाही शामिल हैं।यहां से गुजारे जाएंगे वाहनतिगरी में जिला पंचायत के गेट सामने से दो पहिया वाहनों की ही होगी एंट्रीतिगरी में जाकर दो पहिया वाहनों को घाट से कुछ दूर ही रोक दिया जाएगाश्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली पुलिस चेक पोस्ट पर रोक दिए जाएंगेट्रैक्टर ट्राली और अन्य चार पहिया वाहन मोहरका पट्टी से गंगा की तरफ जाएंगेश्मशान घाट एवं मेला स्थल के निकट ट्रैक्टर ट्राली व चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगीस्नान कर लौटने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य चार पहिया वाहनों को तिगरी-गजरौला मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगाश्रद्धालुओं के स्नान कर लौटते ट्रैक्टर ट्राली और चार पहिया वाहनों को ओसीता जगदेवपुर व कांकाठेर से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों के कारण जाम से जूझना न पड़े और दिक्कत न हो, इसके लिए दोपहिया वाहन सवार श्रद्धालु तिगरी गेट से गंगा तक पहुंच सकेंगे, जबकि ट्रैक्टर ट्राली और अन्य चार पहिया वाहन चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी वाले मार्ग से गुजर कर मेला स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पार्किंग के बाद स्नान कर ओसीता जगदेवपुर और कांकाठेर से वाया हाईवे होकर गंतव्य को रवाना होंगे।
तिगरी निवासी पंडित गंगा सरन शर्मा के मुताबिक पितृ विसर्जन अमावस्या रविवार की है। इस अमावस्या पर ब्रजघाट व
तिगरी में लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण करेंगे। ब्रजघाट के मुकाबले तिगरी में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहेगी। स्नान का सिलसिला शनिवार की आधी रात के बाद से ही शुरू हो जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लगने की संभावना है, मगर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने कवायद शुरू की है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तिगरी जाने वाले ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
सुरक्षा के यह रहेंगे इंतजाम
गजरौला। पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खासे इंतजाम रहेंगे। सीओ ने बताया कि तिगरी में चेक पोस्ट पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। घाटों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। स्नान घाटों पर 12 गोताखोरों की ड्यूटी रहेगी। एक प्लाटून फ्लड पीएसी जवान तैनात किए जाएंगे। ताकि किसी को डूबता देख तत्काल बचाया जा सके। सीओ के मुताबिक थाना पुलिस के अलावा एसपी ऑफिस से मिलने वाले 100 सिपाही और 25 उपनिरीक्षकों को घाटों पर ही तैनात किया जाएगा। 100 सिपाहियों में 20 महिला सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां से गुजारे जाएंगे वाहन
तिगरी में जिला पंचायत के गेट सामने से दो पहिया वाहनों की ही होगी एंट्री
तिगरी में जाकर दो पहिया वाहनों को घाट से कुछ दूर ही रोक दिया जाएगा
श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली पुलिस चेक पोस्ट पर रोक दिए जाएंगे
ट्रैक्टर ट्राली और अन्य चार पहिया वाहन मोहरका पट्टी से गंगा की तरफ जाएंगे
श्मशान घाट एवं मेला स्थल के निकट ट्रैक्टर ट्राली व चार पहिया वाहनों की
पार्किंग रहेगी
स्नान कर लौटने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य चार पहिया वाहनों को तिगरी-गजरौला मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा
श्रद्धालुओं के स्नान कर लौटते ट्रैक्टर ट्राली और चार पहिया वाहनों को ओसीता जगदेवपुर व कांकाठेर से गुजारा जाएगा