{"_id":"6a4432af7169bf101d0e1ab7","slug":"four-theft-cases-solved-three-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167135-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाने की पुलिस ने क्षेत्र में हुई चार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.13 लाख रुपये से अधिक की नकदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान देहात थाना पुलिस ने चकवारसपुर मंदिर के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 20 मई को गांव अफजलपुर, तीन जून को गांव रामहट तथा 15 जून को गांव हसनपुर कचिया और मानकजुड़ी में नकब लगाकर चोरी की चार घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
एसपी ने बताया कि आरोपी रात के समय सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे। विरोध की आशंका को देखते हुए वे अपने साथ अवैध तमंचे भी रखते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीशेर निवासी मुकरपुर सिरसी जिला संभल (हाल निवासी नाला पाकबड़ा मुरादाबाद), तसलीम उर्फ डब्बू निवासी गूगा नंगला भोजपुर (हाल निवासी ईदगाह पाकबड़ा मुरादाबाद) तथा जैनुल आबुद्दीन उर्फ लल्ला निवासी बैला असमौली जिला संभल (हाल निवासी ईदगाह पाकबड़ा मुरादाबाद) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक तसलीम उर्फ डब्बू के खिलाफ मुरादाबाद, अमरोहा और संभल जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 17 प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि जैनुल आबुद्दीन उर्फ लल्ला पर भी 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस, 1,13,310 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, दो आला नकब, दो पेचकस और एक टॉर्च बरामद की है। इस सफलता पर एसपी ने एसओजी और सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी पंकज तोमर, सर्विलांस प्रभारी बिजेंद्र मलिक सहित कुल 23 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।