फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four people were sentenced to three years in prison for killing a Nilgai.

Amroha News: नीलगाय की हत्या करने में चार दोषियों को तीन साल की सजा

Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four people were sentenced to three years in prison for killing a Nilgai.
अमरोहा। करीब बारह साल पहले नीलगाय की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने चार दोषियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फिलहाल दोषी जमानत पर जेल से बाहर थे।
विज्ञापन

यह मामला आदमपुर थाने से जुड़ा है। 8 मई 2014 को आदमपुर थाना पुलिस ने कुछ लोगों को नीलगाय का शिकार करने के मामले में गिरफ्तार किया था। नीलगाय का वध करने वाले आरोपियों की पहचान क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी शकील, मच्छरिया गांव के रहने वाले नजाकत, बंदू और जाहिद के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से असलाह भी बरामद किए थे। इस मामले में थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा संजीव कुमार ने शकील, नजाकत, बंदू और जाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। फिलहाल तीनों जमानत पर जेल से बाहर थे। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे तृतीय की अदालत में चल रही थी। न्यायालय ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई करते हुए साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर शकील, नजाकत, बंदू और जाहिद को वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के मामले में दोषी करार दिया और चारों को तीन-तीन साल की साल सुनाई। साथ ही 104000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed