फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four miscreants who came from Delhi robbed the car by putting a knife on the driver's neck.

Amroha News: दिल्ली से सवार हुए चार बदमाशों ने चालक की गर्दन पर चाकू लगाकर कार लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants who came from Delhi robbed the car by putting a knife on the driver's neck.
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली से बुकिंग पर लाए चार बदमाशों ने चालक की गर्दन पर चाकू लगाकर ईको लूट ली। चालक के सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल बसैली रेलवे फाटक के गेटमैन के पास पहुंचा और अपने मामा को फोन कर लूट की सूचना दी।
विज्ञापन

दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी अभिषेक पाल जनरल स्टोर चलाने के साथ ही
बुकिंग में ईको गाड़ी चलाते हैं। उनका कहना है कि बीते बृहस्पतिवार रात 9 बजे उनके फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने थाना क्षेत्र के शहवाजपुर डोर में किसी परिचित की मौत होने की बात कहकर वहां तक चलने के लिए कहा। चार हजार रुपये में उनकी गाड़ी बुक हो गई। घर से कुछ दूर हाईवे पर मकनपुर के पास उनकी गाड़ी में चार युवक बैठ गए। रात में करीब 1.12 बजे शहवाजपुर डोर आने पर चारों ने कहा कि कुछ ही आगे और चलना है। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर बसैली फाटक से करीब 500 मीटर आगे पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस दौरान चारों युवकों ने उतरने की बात कह गाड़ी रुकवाई। उतरते समय एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रखा और उनको कब्जे में ले लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने उनके सिर में किसी वस्तु से प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गए। उनके गिड़गिड़ाने पर चारों बदमाशों ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनकी गाड़ी लेकर भाग गए। उनका पर्स और मोबाइल भी लूट ले गए। वह काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े रहे। होश में आने पर वह बसैली रेलवे फाटक पर गए। यहां गेटमैन को आपबीती सुनाई। उसने अभिषेक के मामा रूपेश कुमार, जो बसपा के गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा के पूर्व महासचिव हैं, उनसे बात कराई। रूपेश कुमार व उनके भाई विशाल कुमार घायल अभिषेक को लेकर थाने गए। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लूट की बजाय चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने विरोध भी किया। मगर पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कहते हुए उनको चुप कर दिया। घायल का पुलिस ने मेडिकल भी नहीं कराया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed