{"_id":"63486fc3c1d0241eec62884e","slug":"four-miscreants-arrested-for-robbing-auto-driver-in-encounter-jpnagar-news-mbd444274110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में ऑटो चालक से लूटपाट के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में ऑटो चालक से लूटपाट के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। चौदह दिन पहले ऑटो चालक से हुई लूटपाट की घटना का आदमपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया है। संभल के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ ऑटो और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने चारों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
पुलिस ऑफिस में एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि संभल जनपद के पतरिया जुनवाई निवासी आबिद से 29 सितंबर की रात बदमाशों ने ऑटो लूट लिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना आदमपुर पुलिस आदमपुर सौधन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक हरे पीले रंग के ऑटो को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार आरोपी ऑटो को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम हरविलास यादव, सुनील निवासी ग्राम कनैहवा थाना कोतवाली गुन्नौर, आशीष, मोहन निवासी ग्राम कलहा थाना धनारी जनपद संभल बताया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटा हुआ ऑटो और उनकी निशादेही पर लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। खुलासा करने वाली टीम में आदमपुर थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस बिजेंद्र मलिक, एसआई संदीप चौधरी, हेड कांस्टेबल गौरव शर्मा, योगेश तोमर,अरविंद शर्मा, विजय शर्मा, लवी चौधरी, कमल सर्विलांस, आशीष, राकेश कुमार, मोहित बालियान, सूरज कुमार शामिल रहे।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
अमरोहा। एएसपी ने बताया कि चारों बदमाश रिश्तेदार हैं। सभी बेरोजगार भी हैं। आरोपी हरिविलास यादव ई-रिक्शा चलाता है। पैसे कमाने के लिए गुन्नौर अड्डे पर चारों ने ऑटो को लूटने की योजना बनाई। योजना के अनुसार घटना वाली रात चारों ऑटो चालक आबिद के पास पहुंचे और गंवा जाने के लिए कहा। इसके बाद आबिद उन्हें गंवा तक छोड़ने के लिये तैयार हो गया। तभी हरिविलास, आशीष, मोहन ऑटो में बैठकर चल दिए। जबकि आरोपी सुनील हरिविलास की बाइक से निगरानी करता रहा। इसके बाद उन्होंने आबिद को अधिक रुपये देने पर ढ़ेकला जाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद रहरा गवां मार्ग पर सुनील ने बाइक ऑटो के आगे लाकर रोक दी और पीछे बैठे आशीष ने टेंपो में रखे जैक को आबिद के सिर में मार दिया। जिससे आबिद बेहोश हो गया। इसके बाद चारों ने आबिद को सड़क के किनारे खाई में डाल दिया था। जबकि बदमाश हरिविलास और मोहन ऑटो लेकर चले गए और आशीष व सुनील बाइक पर सवार होकर संभल की तरफ से अपने घर चले गए थे