फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   four lakhs loot with property dealer

टायर पंक्चर का झांसा देकर चार लाख रुपए साफ किए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
four lakhs loot with property dealer
बछरायूं (अमरोहा)। तहसील में जमीन का बैनामा कराने आए एक कारोबारी की कार में रखा चार लाख रुपये से भरा थैला बाइक सवार युवकों ने टायर पंक्चर का झांसा देकर साफ कर दिया। रुपयों से भरा थैला गायब होने की जानकारी होने पर कारोबारी के होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गजरौला और धनौरा में पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने भी पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गजरौला के मुहल्ला विजय नगर निवासी जाफिर सोमवार की दोपहर बाद तहसील धनौरा में बैनामा कराने आए थे। बताया जाता है कि किसी वजह से भूमि का बैनामा नहीं हो सका। वह स्कार्पियो से गजरौला वापसी जा रहे थे। ग्राम फत्तेपुर के निकट पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उनकी कार रुकवाई और टायर पंक्चर होने की बात कही। जाफिर के कार रोकने पर बाइक सवार युवक भी रुक गए। इसी दौरान जाफिर की स्कार्पियों में पीछे की सीट पर रखा थैला साफ हो गया। उसमें चार लाख रुपये थे। थैला साफ होते ही जाफिर के होश उड़ गए। बाइक सवार युवकों की तलाश की, लेकिन वह जब तक फरार हो चुके थे। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी के निर्देश पर कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। स्वयं पुलिस अधीक्षक थाने आ गए। उन्होंने घटना के बारे में जाफिर से जानकारी ली। हालांकि पुलिस को पीड़ित द्वारा बताई गई स्टोरी में भी कई झोल नजर आ रहे थे। पुलिस जाफिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed