फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four including BSP candidate filed nomination

Amroha News: भाजपा के बाद बसपा प्रत्याशी ने भी कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four including BSP candidate filed nomination
बसपा प्रत्याशी समेत चार ने कराया नामांकन
विज्ञापन

अमरोहा। लोकसभा के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अमरोहा में नामांकन प्रक्रिया जारी है। भाजपा प्रत्याशी के बाद मंगलवार को बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन ने पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया। इसके अलावा दो निर्दलीय के अलावा भाजपा प्रत्याशी ने भी दूसरा नामांकन कराया। इस दौरान सात लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
28 मार्च को दूसरे चरण के लिए अमरोहा में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने पर्चा भरते हुए नामांकन का खाता खोला था। मंगलवार दोपहर सवा बारह बजे बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, मंडल प्रभारी रणविजय सिंह के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को पर्चा देकर नामांकन दाखिल कराया। अमीचंद चौहान करनपुर माफी हसनपुर और कुशाग्र स्याना हजारी पट्टी बुलंदशहर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन कराया। वहीं, मंगलवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके साथ ही अब तक 42 पत्रों की बिक्री हो चुकी है। उधर, नामांकन दाखिल कराने पहुंच प्रत्याशियों व अन्य नेताओं की चेकिंग की गई। जोया रोड से लेकर कलक्ट्रेट तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

-----
17 करोड़ से अधिक के मालिक हैं डॉ. मुजाहिद
अमरोहा। बसपा प्रत्याशी डॉ मुजाहिद हुसैन मूलरूप से जनपद गाजियाबाद के डासना कस्बे के निवासी हैं। उनकी पत्नी डासना नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता बीयूएमएस है। हलफनामे में उन्होंने अपनी आमदनी का जरिया व्यापार दर्शाया है। वह कुल 17 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी के नाम 6 करोड़ 50 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 4.80 लाख रुपये का आठ तोले सोना जबकि उनके खुद के पास 2.40 लाख रुपये कीमत का चार तोले सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कंवर सिंह तंवर ने दूसरा नामांकन कराया
लोकसभा चुनाव के लिए चार अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नामांकन के लिए एक दिन शेष बचा है। उधर, सोमवार को नामांकन दाखिल कराने वाले भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दूसरा नामांकन दाखिल कराया। अभी कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन होना बाकी है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed