फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four hours after the death of the retired bank manager, his wife also succumbed

कोरोना से सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की मौत, चार घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four hours after the death of the retired bank manager, his wife also succumbed
हसनपुर(अमरोहा)। कोरोना ने शनिवार को भी कहर बरपाया। हसनपुर क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद के एक अस्पताल में संक्रमित सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक का इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात नौ बजे उनकी मौत हो गई। लगभग चार घंटे के बाद उनकी 60 वर्षीय पत्नी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साथ पति-पत्नी की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें परिजनों द्वारा गाजियाबाद ले जाया गया था। जहां दोनों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार रात को बासठ वर्षीय कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद संक्रमित उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत तिगरी गंगाघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया।
विज्ञापन

उधर, नगर के पचास वर्षीय रिफाइंड फैक्टरी के मालिक की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई है। वह कोरोना संक्रमित थे। इसके अलावा 70 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला एवं 75 वर्षीय बुजुर्ग की भी रहस्यमयी बुखार से मौत हो गई। कोरोना के लक्षण थे, लेकिन जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed