फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four female students will participate in the Republic Day parade.

Amroha News: गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी चार छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four female students will participate in the Republic Day parade.
अमरोहा। श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की चार छात्राएं गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में हिस्सा लेंगी। इनमें दो छात्राएं एनसीसी व दो एनएसएस का हिस्सा होंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर गुरुकुल में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. सुमेधा ने बताया कि महाविद्यालय से शास्त्री तृतीय वर्ष की छात्रा व एनसीसी कैडेट्स श्रेया व काव्या तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा व एनएसएस स्वयंसेविका सिमरन व वैभवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड के विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन

यह गुरुकुल महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। बताया कि छात्राओं ने कड़ी मेहनत और कठिन चयन प्रक्रियाओं से गुजर कर यह उपलब्धि प्राप्त की है, इसके लिए वे भरपूर प्रशंसा की पात्र हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के स्टाफ ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed