फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four crore rupees will be spent on work in Hasanpur and Ujhari municipal bodies

Amroha News: कड़ाके की सर्दी में भी कतार, नहीं बन सका आधार कार्ड

Fri, 03 Jan 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four crore rupees will be spent on work in Hasanpur and Ujhari municipal bodies
गजरौला में बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड बनवाने के लिएलाइन में लगे लोग। संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में भी आधार कार्ड बनवाने वालों की दिक्कत दूर नहीं हो रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा में बने सेंटर पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती है। वहीं, कई बार नंबर न आने पर लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।
गजरौला में कई माह से लोग आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए भटक रहे हैं। नगर में डाकघर, उप डाकघर, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी और बीएसएनएल पर आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी है। जबकि, बैंक ऑफ बड़ौदा व उप डाकघर पर ही आधार कार्ड बन रहे हैं। इसके चलते आधार बनवाने वाले लोगाें दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुध बाजार चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पर सुबह से आधार बनवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि वह सुबह ही आ गए थे। मगर यहां पर मशीन में खामी बताई जा रही है। इस कारण लाइन लगी है। बैंक प्रबंधक गौरव गौतम का कहना है कि बैंक में जो भी लोग आ रहे हैं, उनका आधार कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य डाकघर में शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने का काम
अतरपुरा में रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज के पास मुख्य डाकघर है। जिसकी आधार कार्ड बनाने की मशीन तीन साल पहले खराब हो गई थी। जिसे अधिकारियों की फटकार के बाद सही कराया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही मशीन को खराब बता दिया गया था। इसके चलते लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब एसडीएम और अन्य अफसरों की हिदायत के बाद मुख्य डाकघर ने आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है। पोस्टमास्टर सर्वेश सिंह का कहना है कि आधार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed