{"_id":"69726aa2da69167ec80187ff","slug":"four-children-injured-after-being-bitten-by-dogs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156113-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुत्तों ने चार बच्चों को काटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुत्तों ने चार बच्चों को काटा, घायल
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में लगातार खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि हर रोज कुत्ते 150 से 200 लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को 174 लोगों ने सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं। उमरी सादात गांव में कुत्तों ने खूब कहर बरपाया। एक के बाद एक चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया। इनमें से एक बच्ची का कान चबा लिया।
सभी बच्चों को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज लगवाई गई है।
आवारा कुत्तों को लेकर खौफ का माहौल बना है। गली-मोहल्लों में खेलते बच्चों पर भी कुत्ते टूट पड़ते हैं। खासकर उन इलाकों में कुत्तों का आतंक ज्यादा बढ़ा हुआ है, जहां मीट का कारोबार होता है। पिछले सालों में कुत्तों के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी हैं जबकि हजारों बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो चुके हैं। इन खूंखार कुत्तों को पकड़ने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के आतंक को गंभीरता से लेकर उन्हें पकड़कर डॉग शेल्टर में रखने के निर्देश दिए थे। 13 जनवरी को फिर से सुप्रीम कोर्ट ने कुत्ते के काटने की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार और स्थानीय नगर निकायों को भारी मुआवजा चुकाने को कहा है। साथ ही कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों और संगठनों की भी जवाबदेही तय करने की बात कही है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम देहात के उमरी सादात में कुत्तों ने चार बच्चों को काटकर घायल कर दिया। इसमें पांच वर्षीय देवांश को कंधे पर काटा। 10 साल के रामेश्वर को पैर में काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा सात वर्षीय गुड़िया का कान चबा लिया और तीन साल के दीक्षित के पैर में काट लिया। यह चारों बच्चे अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। एक के बाद एक चार बच्चों पर हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बृहस्पतिवार को परिवार के लोग बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। इसके अलावा नगला गांव के रहने वाली सुनीता के हाथ में कुत्ते ने काट लिया। रजबपुर के कूबी गांव के रहने वाले यशवंत सिंह भी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि वह बुधवार की शाम खेत से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया।