फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former soldiers raised a roar and said- we are ready to give a befitting reply

Amroha News: पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, कहा- मुंहतोड़ जवाब देने को हम तैयार

Thu, 08 May 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 08 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former soldiers raised a roar and said- we are ready to give a befitting reply
अमरोहा।
विज्ञापन

पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को पूर्व सैनिकों ने भी सुकून भरे पल बताया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि रिटायर भले ही हो गए, लेकिन देश के लिए जज्बा अभी कम नहीं हुआ है। जरूरत पड़ी और मौका मिला तो वह फिर से सेना में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर पहलगाम घटना को लेकर जवाबी कार्रवाई से हर ओर खुशी का माहौल है। देशभर में इस कार्रवाई का जश्न मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग इस कार्रवाई से अपडेट होने के लिए टीवी और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। अमरोहा में भी कई जगह जश्न मनाया गया। भारतीय सेना की कार्रवाई से जहां लोग थिरके व्यापारियों ने भी इसे भारत की बड़ी जीत बताया है।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय सेना में अपना योगदान दे चुके पूर्व सैनिक इस स्ट्राइक को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जांबाज भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया है। जिससे उनके कलेजे को भी ठंडक मिली है। हमारी बहनों के मांग का सिंदूर उजाड़ने वालों को हमारी सेना ने नेस्तनाबूत कर उनका बदला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आतंकियों ने देश के आम नागरिकों को निशाना बनाया था। यह उनकी कायरता का सुबूत है। हमारी सेना कमजोर नहीं है। हम पूर्व सैनिकों में देशभक्ति का जज्बा अभी भी कम नहीं है। यह एक अच्छी जवाबी कार्रवाई है। जिसमें पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो वह भी सेना में फिर से अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं। - देवेश सिरोही, पूर्व सैनिक
- भारतीय सेना को सैल्यूट है। प्रधानमंत्री और भारतीय सेना ने अपना वायदा पूरा किया है। यह एक अच्छी जवाबी कार्रवाई है। हम सेना से रिटायर जरूर हुए हैं। लेकिन देशभक्ति का जज्बा अभी भी बरकरार है। देश को अगर उनकी जरूरत पड़ी तो वह फिर से सेना में अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटेंगे। - कैप्टन इंद्रपाल सिंह, सेवानिवृत्त
- भारतीय सेना को अगर पहले मौके मिले होते, तो आज यह दिन नहीं देखना होता। भारतीय सेना ने घर में घुसकर उसकी कायराना हरकत का जवाब दिया है। आज सच में दिल को बहुत सुकून मिला है। पहलगाम हमले में मारे गए आम नागरिकों की मौत का बदला पूरा हुआ है। लेकिन अगर अभी भी सेना को उनकी जरूरत हुई तो फिर से सेना में जाना उनके लिए किसी गौरव से कम नहीं होगा। - महकार सिंह, पूर्व सैनिक

- पाकिस्तान ने जो किया है, उसको भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा। पाकिस्तानियाें ने देश के निहत्थे आम लोगों पर वार कर उनकी हत्या की। यह एक दिल दहला देने वाली वारदात थी। हर भारतीय का खून खौल रहा था। लेकिन इस जवाबी कार्रवाई से दिल को सुकून मिला है। लेकिन अभी बदला पूरा नहीं हुआ है। देश को उनकी जरूरत हुई तो वह फिर से सेना में अपना योगदान करने के लिए तैयार हैं। - सुरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article