फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former Prime Minister used to come to Mahendra Singh's thatched bungalow

Amroha News: महेंद्र सिंह के छप्पर के बंगले में आते थे पूर्व प्रधानमंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister used to come to Mahendra Singh's thatched bungalow
गजरौला। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से किसान खुशी से गदगद हैं। उनके अनुयायियों का कहना है कि इस सम्मान के चौधरी चरण सिंह सच्चे हकदार थे। गजरौला के खादगुर्जर निवासी पूर्व विधायक महेंद्र सिंह से पूर्व प्रधानमंत्री का घनिष्ठ संबंध रहा। वह उनके छप्पर के बंगले में कई बार आए। उनको अपने भारतीय क्रांति दल का मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष खाद गुर्जर निवासी उपेंद्र सिंह कहते हैं उनके ताऊ महेंद्र सिंह हसनपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उनके ताऊ के यहां आते रहते थे। वर्ष-1967 में जब उन्होंने भारतीय क्रांति दल का गठन किया, उनके ताऊ को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया। उस समय मुरादाबाद जिले में 12 विधानसभा सीट आती थीं। उनके ताऊ ने भारतीय क्रांति दल से 12 को टिकट को दिया, जिसमें आठ प्रत्याशियों की जीत हुई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह उनके ताऊ के छप्पर के बंगले में आते थे। उनको भोजन करने के बाद गुड़ खाना बेहद पसंद था। गुड़ की ही चाय पीते थे। पूर्व विधायक के भतीजे रविंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह का कहना है कि चौधरी चरण सिंह के हृदय में किसानाें का दुख दर्द छिपा रहता था। जो उनके हरेक कार्य में साफ झलकता था। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, नगर पालिका के पूर्व सभासद तेजपाल सिंह, दिले चौधरी, चौधरी कंचन सिंह का कहना है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा बहुत ही अच्छा निर्णय है। यह किसान बिरादरी का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed