फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former MLC Parvez Ali, son of SP MLA, received threats again

सपा विधायक के बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली को फिर मिली धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Former MLC Parvez Ali, son of SP MLA, received threats again
एक बार फिर सपा विधायक महबूब अली के बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली और उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप जिला पंचायत सदस्य पद के पूर्व प्रत्याशी पर लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मालूम रहे कि तीन दिन पहले भी सपा विधायक और उनके पुत्र को लारेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरवाजे कलां पीलू निवासी जरदार अली सपा विधायक महबूब अली के यहां रहते हैं। उनका आरोप है कि 12 जून की रात करीब 11:30 बजे वह किसी कार्य से रेलवे स्टेशन गए थे। तभी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के वासीपुर निवासी अजीत सिंह मिले। अजीत सिंह पूर्व एमएलसी परवेज अली के सामने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन

जरदार अली के आरोप के मुताबिक चुनाव हारने के बाद से अजीत सिंह पूर्व एमएलसी परवेज अली और उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 12 जून की दोपहर 3:30 बजे अजीत सिंह ने फोन और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पूर्व एमएलसी परवेज अली को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रविवार की रात 11:30 बजे अजीत सिंह ने जरदार अली को धमकी देते हुए कहा कि तू विधायक महबूब अली के यहां से कामधाम छोड़ कर चला जा, नहीं तो इन लोगों के साथ तू भी मारा जाएगा। मैं परवेज अली व उसके परिवार को जान से मार कर ही दम लूंगा। आरोप है कि अजीत सिंह ने तेरह जुलाई 2021 को विधायक महबूब अली के भतीजे ब्लॉक जोया प्रमुख जुल्फिकार अली को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद विधायक महबूब अली के छोटे भाई महबूब अली उर्फ को भी धमकी दी गई। पीड़ित जरदार अली ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ के मुताबिक शिकायत के आधार पर अजीत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला चुनावी रंजिश का लग रहा है। मालूम रहे कि दो दिन पहले पुलिस ने विधायक महबूब अली व उनके बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली को जान से मारने की धमकी देने वाले हरियाणा के हिसार निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस पर लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी देने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed