फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former MLA Harpal Singh returns to BJP

Amroha News: पूर्व विधायक हरपाल सिंह की भाजपा में वापसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Harpal Singh returns to BJP
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हरपाल सिंह की घर वापसी हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उनको लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 2022 में वह भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। बसपा से समर्थित उनकी पत्नी राजेंद्री उर्फ उमा देवी गजरौला की पालिकाध्यक्ष हैं। हरपाल सिंह गंगेश्वरी से भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरपाल सिंह को पार्टी में शामिल कर उनको पटका और पगड़ी पहनाई। इससे पहले भी वह भाजपा में थे। वह भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते समय मंडी धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भी उनके साथ रहे। इस दौरान राजपाल सिंह ने कहा, वह अपने घर में लौट कर आ गए हैं। उनके आने से गजरौला नगरपालिका में कार्यों को और गति मिलेगी।
विज्ञापन



2007 से 2012 तक गंगेश्वरी से रहे विधायक
भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक हरपाल सिंह आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं। वह गंगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के सांथलपुर गांव निवासी हैं। वह दो बार गांव ग्राम प्रधान भी रहे हैं। 1995 से लेकर 2005 तक वह दो बार लगातार जिला पंचायत सदस्य रहे। दो साल बाद उस समय अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित गंगेश्वरी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2012 तक विधायक रहे। 2012 में ही गंगेश्वरी सीट को खत्म कर दिया गया। मंडी धनौरा पहली बार अस्तित्व में आई। यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। 2012 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मंडी धनौरा से किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2012 में ही हरपाल सिंह भाजपा से गजरौला नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed