फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former Chief Minister of Uttarakhand reached the workers' conference

जिन्होंने देश को लूटा है, उनका स्थान जेल के अंदर ही हो सकता है : निशंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister of Uttarakhand reached the workers' conference
अमरोहा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक देश में तीसरी बार मोदी की लहर चल रही है। कहा विपक्ष ईडी और सीबीआई पर सवाल उठा रहा है, लेकिन वह उनकी ही कमियों को पकड़ रही है। सही बात तो यह है कि जिन्होंने देश को लूटा है, उनका स्थान जेल के अंदर ही हो सकता है।
विज्ञापन

ये बातें डॉ. पोखरियाल ने रविवार को क्षत्रिय काॅलोनी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव द्वारा ईडी और सीबीआई को खत्म करने की मांग के सवाल पर कहा कि वह अपने हिसाब से ठीक मांग कर रहे हैं। क्योंकि ईडी व सीबीआई उनकी कमियों को पकड़ रही है। इसलिए वह डरे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि वह अपने यहां ही न्याय कर लें। उनके सीनियर लोग दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। अमरोहा लोकसभा सीट को एकतरफा जीत दिलाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया भारत है आज देश में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया गया है। कहा कि उत्तर प्रदेश को पहले बीमारू प्रदेश के नाम से जाना जाता था। आज चहुंओर खुशहाली नजर आती है। महिलाओं को उज्ज्वला योजना, गरीबों को आयुष्मान कार्ड समेत अन्य सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीड हैं। चुनाव का बिगुल बच चुका है। कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएं। जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल तथा लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया ने भी विचार रखे। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक ब्रिजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, दिवेश सिंघल, अनुराग दुबे, रमेश कलाल, शशि चौहान, मनीष दक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed