फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   forgenires comes to other country

डीएम साहब! दो लोग विदेश से आएं है, जांच करा दीजिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
forgenires comes to other country
अमरोहा। अब इसे कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कहें या खौफ। गांव में दो युवकों के यूएई से पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीएम को फोन लगा दिया। ग्रामीणों ने डीएम से दोनों युवकों की सेहत की जांच कराने की मांग की। जानकारी होने पर डीएम ने सर्विलांस टीम को गांव में भेजकर युवकों स्क्रीनिंग कराई। टीम ने उन्हें मास्क दिए और जरूरी एहतियात बरतने के सलाह दी।
विज्ञापन

धनौरा ब्लॉक के एक गांव में दो युवक अबुधाबी (यूएई) में ड्राइविंग करते हैं। देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर फैले दहशत के बीच दोनों अबुधाबी से शनिवार सुबह अपने गांव पहुंचे। ग्रामीणों को जब दोनों के विदेश से आने की जानकारी हुई तो वह घबरा गए। जिले में सऊदी अरब से आए युवक को कोरोना की आशंका जताई गई थी। हालांकि युवक की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई। बावजूद इसके ग्रामीणों ने डीएम को फोन कर दो युवकों के अबुधाबी से गांव आने की सूचना दी। साथ ही दोनों की सेहत की जांच कराने की मांग की। इसके बाद डीएम के निर्देश पर डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जावेद अख्तर सिद्दीकी, अनिल कुमार और अभिषेक की टीम गांव पहुंच। जहां टीम ने उनका ब्योरा जुटाया। दोनों को मास्क उपलब्ध कराया गया। टीम के मुताबिक दोनों सामान्य हैं। फिर भी दोनों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed