फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Food samples taken from 12 shops

Amroha News: 12 दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Food samples taken from 12 shops
अमरोहा। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाए जाने के लिए डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग दुकानों पर छापा मारकर 12 नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर निर्माण और विक्रय किए जा रहे दूध व दूध से निर्मित उत्पाद, सरसों का तेल, मियोनीज, आटा, दालें, बेसन, अनाज, नमकीन, मसालों, हल्दी पिसी एवं साबुत, फास्ट फूड आदि खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

टीम द्वारा गजरौला चौपला से दूध विक्रेता बलराम सिंह के यहां से दूध, मोहल्ला चौक तहसील रोड अमरोहा से दूध विक्रेता नसीम अहमद से दूध का नमूना, बिजनौर रोड अमरोहा से दूध विक्रेता नंदकिशोर से दूध का नमूना, कैलसा फाटक से ओम कंफेक्शनरी से बर्फी का नमूना लिया। जबकि, कैलसा बार्डर पर स्थित गणेश मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना, ग्राम पायती कलां से दूध विक्रेता रिहान से दूध का नमूना, ग्राम कांकर सराय से किराना दुकान से मैदा का नमूना, हसनपुर क्षेत्र से अरहर दाल, दूध, स्टैंड राइज्ड दूध का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप कुमार दीक्षित व राकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article