फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Follow the path shown by Hazrat Imam Hasan: Maulana Iqrar

हजरत इमाम हसन के दिखाए रास्ते पर चलें : मौलाना इकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

कस्बे में रसूले खुदा की वफात और इमाम हसन शहादत पर ताबूत बरामद किया गया।मजलिस के बाद पूरी रात मातम का सिलसिला चलता रहा।सुबह में सभी अंजुमन जुलूस की शक्ल में ताबूत के साथ साथ कटकुई, मैन बाजार, दौलत शहीद, हफ्ता बाजार होती हुई कर्बला पहुंचीं।

विज्ञापन
Follow the path shown by Hazrat Imam Hasan: Maulana Iqrar

विस्तार

कस्बे में रसूले खुदा की वफात और इमाम हसन शहादत पर ताबूत बरामद किया गया। इमाम बारगाह में रातभर शब्बेदारी का सिलसिला चला। स्थानीय अंजुमनों के साथ ही बाहर से आई अंजुमनों ने सीनाजनी कर मातम बरपा किया।
विज्ञापन

28 सफर का दिन रसूले खुदा की वफात और इमाम हसन की शहादत से मंसूब माना जाता है। इसी सिलसिले में रविवार रात शाहफरीद स्थित इमाम बारगाह नंबरदारनी में मजलिस का आयोजन किया गया। मोहम्मद ताहिर व उनके हमनवां ने मर्सिया ख्वानी की। रामपुर से आए मौलाना इकरार रजा ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि रसूले खुदा और इमाम हसन के दिखाए हुए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। मजलिस के बाद पूरी रात मातम का सिलसिला चलता रहा। सुबह में सभी अंजुमन जुलूस की शक्ल में ताबूत के साथ साथ कटकुई, मैन बाजार, दौलत शहीद, हफ्ता बाजार होती हुई कर्बला पहुंचीं। यहां सभी अजादारों में तर्बरूक तकसीम किया गया। इस दौरान शिबाल हैदर, नूर अब्बास राणा, वक्कार हैदर, शजर अब्बास, मोहम्मद अब्बास मुन्ना, तनवीर इमाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed