{"_id":"65ad7a7cec584667710604d8","slug":"fog-hits-again-after-three-days-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-12614-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन दिन बाद फिर कोहरे ने दी दस्तक, एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन दिन बाद फिर कोहरे ने दी दस्तक, एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
अमरोहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का कहर लगातार जारी है। बीते सालों के मुकाबले इस सीजन ठंड का प्रकोप अधिक है। तीन दिन कोहरा नहीं रहने के कारण लोगों की परेशानी कम हो गई थी लेकिन रविवार को फिर कोहरे ने दस्तक दे दी है। तड़के में भीषण कोहरा रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था लेकिन रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
कड़ाके के ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। सर्द हवाओं से लोग गलन महसूस कर रहे हैं। दोपहर के समय निकली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत पहुंचाई। धूप खिलते ही लोग छतों पर पहुंच गए, तो व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर निकलकर धूप सेंकने लगे। शाम होते ही सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हुआ, तो बड़ों से लेकर छोटों ने घरों की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दी।
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सोमवार को और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।