{"_id":"5fda5dfc8ebc3e3c5261439f","slug":"fog-creates-problem-jpnagar-news-mbd37289839","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से 100 मीटर दूर तक भी नहीं दे रहा था दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से 100 मीटर दूर तक भी नहीं दे रहा था दिखाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घने कोहरे के कारण शहर के अंदर 10 मीटर तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे में दिखाई न देने के कारण कुछ मोटर साइकिलेें भिड़ गई। शहर में कोहरा सुबह करीब नौ बजे तक छाया रहा। हालांकि, हाईवे पर यह काफी देर तक था।
मंगलवार की रात से ही कोहरा छाने लगा था। जिन लोगों को सुबह निकलना पड़ा उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी। सुबह आठ बजे की स्थिति शहर में ऐसी थी कि 10 मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी में अमरोहा-अतरासी टी प्वाइंट पर चार मोटर साइकिलों की टक्कर हो गई। हालांकि, उनकी धीमी गति होने के कारण किसी को चोट नहीं लगी। कोहरा अधिक होने के कारण टीपी नगर चौराहे पर जाम के हालात बन गए थे। पुलिस वाले ट्रैफिक सुचारु कराने में लगे रहे। दस बजने तक कोहरा कम हुआ। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद गलन भी कुछ कम हुई। लेकिन, शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई और गलन भी तेज हो गई। रेलवे स्टेशन पर तो कोहरा सबसे अधिक था। कोहरे में जो लोग निकले वे ठिठुरते नजर आए। बस अड्डा, जोया रोड तो कोहरे की चादर से पूरी तरह से ढका पड़ा था। बच्चों को सुबह निकलने में भारी ठंड का सामना करना पड़ा।