फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fog at night and cold wave during the day

Amroha News: रात में कोहरा तो दिन में शीतलहर का सितम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fog at night and cold wave during the day
गजरौला में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में पैक होकर जाते बाइक सवार। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी है। रात में कोहरा तो दिन में शीतलहर सीतम ढा रही है। दिनभर चली शीतलहर के कारण बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी निकली हल्की धूप बेअसर रही। बृहस्पतिवार को दिन का न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना है।

जनवरी माह की शुरुआत से सर्द हवाएं अपना गुलाबी रंग दिखा रही है। सर्दी के तल्ख तेवरों से लोगों का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। गांव देहात से लेकर शहरी क्षेत्र में लोगों को हल्ला फुल्का काम करने में भी दिक्कत हुई। हालांकि, दोपहर में बादलों के बीच से सूरज निकला, लेकिन धूप हल्की होने और सर्द हवाओं के चलने से भी सूरज की तपिश लोगों को राहत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन


लोग घरों के बाहर और छतों पर तपिश लेने का भी प्रयास किया। हालांकि, छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया। मौसम में बदलाव होने से लोग सर्दी से बचाव को लेकर भी सावधानी बरत रहे हैं। घरों से बाहर निकलने पर लोग कैप, मफलर आदि लगाकर ही निकल रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना है। शीतलहर लोगों परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ा रही दिल के मरीजों की धड़कन
अमरोहा। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड में जुकाम के बाद खांसी, कफ, सांस और हृदय संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। बुखार भी तीन से चार दिन में ठीक होने के बाद दोबारा लौट कर आ रहा है। सांस लेने में तकलीफ, गले में दर्द और बोलने में समस्या आम हो गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।


अस्पताल में दिल के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों 90 से 120 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश को हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दबाव की शिकायत है। उन्हें दवा के साथ ठंड से बचाव करने के लिए सलाह दी जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 625 मरीजों की ओपीडी रही। जिसमें अधिकांश खांसी, कफ, सांस और हृदय संबंधी रोग के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed