फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Flood of devotees is increasing in Tigri Ganga fair

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Flood of devotees is increasing in Tigri Ganga fair
गजरौला। तिगरी गंगा मेले के लिए हर तरफ से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। तिगरी-गजरौला मार्ग पर दिन भर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइन लगी रही। मेले में जाकर श्रद्धालुओं ने शिविर लगाया। कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा निकट आते ही श्रद्धालुओं ने तिगरी गंगा मेले का रुख कर दिया है। ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार होकर गंगा मेले पहुंच रहे हैं। अलग-अलग मार्गों से गुजर रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राॅली से सभी रास्ते भरे हुए हैं। तिगरी-गजरौला मार्ग पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लगी रही। ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों में सवार होकर जा रहे श्रद्धालुओं ने जरूरत का सभी सामान लाद लिया। जिससे कार्तिक पूर्णिमा तक स्नान के दौरान उनको परेशानी का सामना न करना पड़े। मेले में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने अपने शिविर लगाए। वह प्रतिदिन पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed