फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flirt with child

बच्ची के छेड़खानी कर रहे मनचले को भीड़ ने पकड़ कर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
flirt with child
अमरोहा। बच्ची से छेड़खानी करते समय भीड़ ने मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे के पास एक मोहल्ले का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक अंजान युवक ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। चर्चा है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। युवक की यह हरकत स्थानीय लोगों ने देख ली। फिर क्या था, थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। मोहल्ले से लेकर बंबूगढ़ चौकी तक जुलूस निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को समझाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि बच्ची के परिजनों को बुलाया गया है। उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed