{"_id":"6401014e037c1830fb095b6f","slug":"five-roadways-buses-damaged-six-attached-to-headquarters-there-will-be-problem-on-holi-jpnagar-news-c-15-1-73529-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोडवेज की पांच बसें खराब, छह मुख्यालय से अटैच, होली पर होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोडवेज की पांच बसें खराब, छह मुख्यालय से अटैच, होली पर होगी दिक्कत
Fri, 03 Mar 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। होली के मौके पर परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत उसे जुदा है। रोडवेज की 5 बसें खराब पड़ी हैं, जबकि छह बसों को मुख्यालय अटैक किया गया है। स्थिति ये है कि विभाग इन्हें त्योहार से पहले ठीक भी नहीं करा सका। इससे साफ है कि यात्रियों को बसों की किल्लत झेलनी पड़ेगी। फिटनेस को लेकर भी बसों की हालत बेहतर नहीं हैं।डिपो पर कुल 75 रोडवेज बसें थीं। इनमें से छह बसें मुख्यालय भेज दी गई हैं। अब कुल 69 बसों बची हैं। इसमें 15 बसें अनुबंधित हैं, जबकि 5 खराब पड़ी हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए मुरादाबाद और कानपुर भेजा गया है। पिछले दिनों सरकार ने 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया, लेकिन रोडवेज डिपो से रोडवेज बसों में सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं किया।
बसों में वायरिंग, अग्निशमन यंत्र, लाइट, इंजन, ब्रेक और गियर की स्थिति ठीक नहीं हैं। ऐसे में बढ़े हुए किराए को लेकर यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं। वहीं यात्री भी सुविधाएं देने की मांग करने लगते हैं। कई यात्रियों ने तो पिछले दिनों रोडवेज कार्यालय में लिखित शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई।
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि बसों की मरम्मत के लिए पैसा आता है, समय-समय पर इनकी मरम्मत कराई जाती है। वहीं, बस स्टैंड पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। होली पर यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जिस मार्ग के यात्री अधिक होंगे, उन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग
- एसी बस की तरह साधारण बसों में भी कैमरे लगाए जाने चाहिए। - जर्जर हाल बसों को हटाकर नई बसों को लाना चाहिए। - ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में सुधार हो।
- बसों में ठीक प्रकार साफ-सफाई हो।
होली पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
चालक-परिचालक को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। होली को देखते हुए परिवहन निगम ने कर्मचारियों के अवकाश पर दस दिनों तक के लिए रोक लगा दी है। तीन से 12 मार्च तक ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। प्रतिदिन 300 किमी तक बस चलाने पर चालकों को साढ़े तीन सौ और परिचालकों को चार सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रोडवेज के एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। होली मनाने के लिए परदेस से लोग घर लौट रहे हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम की ओर से कर्मचारियों का अवकाश पर तीन से 12 मार्च तक तक रोक लगा दी है। इस अवधि में सेवा देने वाले तकनीकी कर्मचारियों को 10 दिन लगातार काम करने पर 12 सौ, 9 दिन काम करने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगा।