फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five persond died due to corona

कोरोना से हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष समेत पांच की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
five persond died due to corona
अमरोहा। जिले मेें कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को भी हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दस पुलिस कर्मियों समेत समेत 503 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 1979 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 38 लोग स्वस्थ हो गए हैं। बारह दिन में 37 मौतों से हड़कंप मचा है। चिकित्सकों ने अपील की है कि महामारी से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शनिवार को 1573आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 319 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एंटीजन से 629 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 128 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टूनेट ने 32 लोगों जांच की गई। जिसमें 13 और प्राइवेट लैबों की जांच में 43 लोग संक्रमित मिले हैं। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 173, गजरौला में 79, हसनपुर में 108, धनौरा में 61 और जोया में 82 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में किसान-मजदूर, बारबर, आशा वर्कर, रहरा थानाध्यक्ष समेत दस पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य और फैक्टरी कर्मी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में हसनपुर के ढबारसी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष, 30 वर्षीय युवक, सैदनगली निवासी 24 वर्षीय महिला, गजरौला निवासी 55 वर्षीय महिला और इसी क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वहीं 38 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed