फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five people, including women, injured in two accidents

Amroha News: दो हादसों में महिलाओं समेत पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five people, including women, injured in two accidents
अमरोहा/डिडौली। कोहरे के कारण सड़क हादसों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में कार ट्रक में जा घुसी तो वहीं, अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वातावरण में छाई धुंध से दृष्टयता कम होने के कारण वाहन अब आपस में टकरा रहे हैं। जिले में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। अमरोहा-अतरासी मार्ग पर एआरटीओ दफ्तर के आगे मेहम्दी की मंढय्या के पास अमरोहा से हाईवे की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक सलमान निवासी जिला शामली तथा कार सवार युवक हैदर अब्बास मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरा हादसा डिडौली कस्बे में सोमवार देर शाम हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी अली शेर की पत्नी फहमीदा बेटे मोहम्मद रिजवान व रिश्तेदार शबीना के साथ पाकबड़ा से दावत खाकर घर को वापस लौट रही थीं। सोमवार शाम कस्बे से गुजरते समय मुरादाबाद दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed