फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five injured, including father and son, beaten up after the wheel of a buggy went off in the field

खेत में बुग्गी का पहिया चला जाने पर मारपीट में पिता-पुत्र सहित पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five injured, including father and son, beaten up after the wheel of a buggy went off in the field
खेत में बुग्गी का पहिया चले जाने पर मारपीट, पिता-पुत्र सहित पांच घायल
विज्ञापन

गजरौला। खेत में बुग्गी का पहिया चले जाने पर कहासुनी के मारपीट हो गई। लाठी डंडे और धारदार हथियार चल जाने पर पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।

मामला थाना क्षेत्र के गांव सुनपुरा खुर्द का है। पुलिस ने बताया कि गांव में खेतों को जा रही चकरोड पड़ोसी खेत वालों ने काटकर खेतों में मिला ली है। गांव निवासी इसरार बृहस्पतिवार की सुबह बुग्गी लेकर खेत में चारा लेने जा रहा था। बुग्गी का पहिया गांव निवासी इरशाद के खेत में चला गया, जिसको लेकर खेत में ही दोनों की कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों गांव में आ गए। यहां पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लाठी डंडे और धारदार हथियार चल जाने पर एक तरफ से इरशाद उसका बेटा राहत और परिवार का मुंसफ अली घायल हो गए, जबकि दूसरी तरफ से इसरार व अनवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। एसएसआई प्रेमपाल सिंह का कहना है कि झगड़े का मामला सामने आया था। घायलों का मेडिकल करा दिया गया था। इस मामले में दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed